1 अप्रैल से लागू होगा आरटीओ का नया नियम संचालक तुरंत ध्यान दें कटेगा 5000रु तक का जुर्माना,
Challan RTO New Guidelines 1 April 2023: वाहन चालकों को सावधान हो जाने की जरूरत है। क्योंकि सरकार मजबूत यातायात के लिए 1 अप्रैल से बड़ा नियम लागू करने जा रही है।
बताया गया है कि इस नियम का पालन अगर वाहन चालक नहीं करते हैं तो 5000 से 10000 रुपए तक का चालान कट सकता है। तो जल्दी से करवा लीजिए सरकार के अनुसार अपने वाहन में बदलाव , ऐसे में आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए इस कड़े नियम के बारे में जानकारी हो और लोगों द्वारा नियम का पालन भी किया जाए। अन्यथा चालानी कार्यवाही में आप फंस सकते हैं। और आपको ₹5000 तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है तो अपने पैसे बचाने के लिए इस नियम का पालन जरूर करें।
क्या है नया नियम जानलो
हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आरटीओ द्वारा विशेष अभियान (चालान लागू करना)चलाया गया है। चलाए गए अभियान में लोगों को अभी हिदायत दी जा रही है कि वह अपने वाहन में लगे नंबर प्लेट के साथ कोई भी छेड़छाड़ न करें। बताया जा रहा है कि अगर किसी ने अपने नंबर प्लेट में किसी भी तरह की छेड़छाड़ कर रखी है तो उसे तुरंत सुधर कर आरटीओ के नियमानुसार नंबर प्लेट लगवा ले। अगर एक अप्रैल के बाद किसी भी वाहन के नंबर प्लेट में छेड़छाड़ मिली तो 5000 रुपए का चालान काटना निश्चित है। इसीलिए कहा गया है कि समय रहते सुधार अवश्य करवा लें।
नंबर प्लेट के साथ करते हैं छेड़छाड़ (डिजाइन देना)
लखनऊ आरटीओ विभाग का कहना है कि आमतौर पर अपने नंबर प्लेट में कई तरह से छेड़छाड़(अलग अलग डिजाइन में) करते हैं। गाड़ी के नंबर को इस तरह नंबर प्लेट में दर्ज करवाते हैं जैसे उसे सजाया जा रहा हो।
नंबर प्लेट गाड़ी को एक तरह से पहचान (परिचय)देने का उसका नाम है। जो आप वाहन मालिक के नाम के साथ जुड़ा होता है। किसी भी स्थिति में पहचान करने में सहूलियत होती है लेकिन वाहन मालिकों द्वारा अपने वाहन के नंबर प्लेट को ऐसे तोड़ मरोड़ कर (डिजाइन में) लिखा जाता है जिससे कई बार परेशानी हो सकती है।
चलेगा विशेष अभियान (1 अप्रैल 2023)
इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब ऐसा निश्चित किया गया है कि 1 अप्रैल से विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों (4 पहिया वाहन) पर जुर्माना ठोका जाएगा। चौकना हो जाओ, अगर इस जुर्माने से बचना है तो अपने वाहनों में सही तरीके से नंबर लिखवा ले। अन्यथा 5000 रुपए का चालान कटना निश्चित है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें